Home Breaking हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके

हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके

0
हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके
4.4 magnitude earthquake hits Haryana, Delhi and NCR
4.4 magnitude earthquake hits Haryana, Delhi and NCR
4.4 magnitude earthquake hits Haryana, Delhi and NCR

नई दिल्ली। दिल्ली, एनसीआर आर हरियाणा के कुछ ईलाकों में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 थी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में आज सुबह साढ़े चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली के निकट रेवाड़ी में था। भूकंप का दायरा 10 कि.मी था।

अलवर शहर में करीब 4.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 7 से 8 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। सुबह भूकंप के आने के बवजूद लोगों ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

बुधवार को पंजाब के जालंधर ज़िले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इसका दायरा 13 कि.मी था।

हरियाणा में घरों से बाहर निकले लोग

हरियाणा के बावल क्षेत्र में गुरूवार अलसुबह लगभग साढ़े चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटका लगभग एक मिनट तक रहा। हालांकि इससे जनधन की हानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे हरियाणा के रेवाड़ी व उसके आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भू वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप का केन्द्र रेवाड़ी का बावल क्षेत्र था। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी।

इस क्षेत्र में लगभग एक मिनट तक झटके महसूस किए गए। यह झटके दिल्ली और राजस्थान में भी महसूस किए गए हालांकि की किसी भी प्रकार की जनधन की हानि की सूचना नहीं है।

जैसे ही लोगों को भूकंप के झटकों का एहसास हुआ। वे अपनी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर मैदान की तरफ भागे, जो परिजन सो रहे थे उन्हें भी लोगों ने जगाकर एहतियात के तौर पर खुले मैदान में ले गए।