Home Entertainment Bollywood कर्ज न चुकाने के मामले में राम कपूर के खिलाफ कानूनी नोटिस

कर्ज न चुकाने के मामले में राम कपूर के खिलाफ कानूनी नोटिस

0
कर्ज न चुकाने के मामले में राम कपूर के खिलाफ कानूनी नोटिस
Ram Kapoor accused of cheating for not repaying Rs 35 lakh loan
Ram Kapoor accused of cheating for not repaying Rs 35 lakh loan
Ram Kapoor accused of cheating for not repaying Rs 35 lakh loan

मुंबई। टेलीविजन और फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता राम कपूर के खिलाफ कर्ज न लौटाने का मामला दर्ज हुआ है। ये मामला मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलाबा की एक फाइनेंशल कंपनी से राम कपूर ने निजी जरुरतों के लिए दो साल पहले 35 लाख रु. का कर्ज लिया था और इस कर्ज को किश्तों में एक साल के अंदर चुकाने का वादा किया था।

कंपनी का दावा है कि राम कपूर ने एक भी किश्त नहीं भरी और इस बारे में जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने निराशाजनक बर्ताव किया, जिसके बाद कंपनी ने राम कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कराने का फैसला किया और इसी के तहत राम कपूर को कानूनी नोटिस भेजा गया।

खबरों के मुताबिक राम कपूर को सात दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। कंपनी इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

कंपनी के सूत्र बताते हैं कि अगर राम कपूर ने नोटिस का सही समय के भीतर जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ अदालत में आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा। राम कपूर ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।