Home UP Ayodhya जन्म भूमि पर भव्य राममंदिर जरूर बनेगा : तोगडिया

जन्म भूमि पर भव्य राममंदिर जरूर बनेगा : तोगडिया

0
जन्म भूमि पर भव्य राममंदिर जरूर बनेगा : तोगडिया
ram temple at ayodhya will be constructed at any cost : togadia
ram temple at ayodhya will be constructed at any cost : togadia
ram temple at ayodhya will be constructed at any cost : togadia

अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिया ने कहा है कि अयोध्या स्थित विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर ही रहेगा। तोगडिया ने शुक्रवार को विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में विहिप की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन में कहा कि सौ करोड़ हिन्दुओं की आस्था राम मंदिर बनाने की है जिसको कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वह लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कही बातों पर राममंदिर अवश्य बनाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला की पूजा अर्चना तो हो ही रही है। अब उसे केवल भव्यता देना ही बाकी है।

विहिप नेता ने कहा कि हिन्दू समाज उत्सव तब तक नहीं मनाएगा जब तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार नहीं हो जाएगा। भगवान राम हिन्दुओं के कोटि-कोटि दिलों में हैं और वे चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने।

उन्होंने मुस्लिम समाज का आह्वान करते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है कि मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दें क्योंकि अदालतों ने भी यह साबित कर दिया है कि विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था और मंदिर था इसलिए मुस्लिम समाज को मंदिर बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए और अपना दावा वापस ले लेना चाहिए।

तोगडिया ने दावा किया कि 2000 वर्ष पहले सभी हिन्दू ही थे। उस समय मुसलमान और क्रि श्चियन नहीं थे, लेकिन उसके बाद से धर्मान्तरण होता गया और हिन्दुओं की स ंख्या धीर-धीरे घटने लगी। उन्होंने कहा कि अब वे यहां संकल्प लेते हैं कि हिन्दू घटेगा नहीं बल्कि अब बढेगा। उन्होंने कहा कि दम, ताकत, ऎश्वर्य, शिक्षा, व्यापार में फिर से शक्तिशाली होगा जिससे देश समृद्धशाली बनेगा।

तोगडिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाए क्योंकि 100 करोड़ हिन्दू फिर से जागृत और सक्रि य बनने वाले हंै और हिन्दुस्तान का एक भी बेटा-बेटी निरक्षर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 30 लाख मुसलमानों को सरकार हज करने के लिए पैसे देती है लेकिन हिन्दुओं को धार्मिक यात्रा करने के लिए पैसा नहीं दिया जा रहा है। अपने ही देश में हिन्दुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, लेकिन अब ऎसा नहीं होने दिया जाएगा।

विहिप नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से कहा कि विश्व हिन्दू परिष्ाद भी धर्मान्तरण की विरोधी है, लेकिन घर वापसी की विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि विहिप चाहती है कि धर्मान्तरण को रोकने केलिए कानून बने, क्योंकि आज हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं। अब देश के हिन्दुओं को संकल्प लेना पडेगा कि उन्हें सुरक्षा मिले जिससे जीवन में खुशहाली का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाओ यह उनका पहला संकल्प है। सम्मेलन में अन्य विहिप नेता और हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।