Home India City News चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया : रघुवर दास

चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया : रघुवर दास

0
चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया : रघुवर दास

ranraghu

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में गोड्डा तथा पांकी विधान सभा सीट सहित देशभर में हुए चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। राज्य के दो सीटों पर होनेवाले उपचुनाव पर झारखंड की जनता का सहयोग मिला जिसके लिए दास ने जनता का आभार जताया।

उन्होंने गोडडा और पांकी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस उपचुनाव में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिला है। गोड्डा में पिछली बार से भी अधिक मत से भाजपा जीती है। वहीं पांकी में पूर्व की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन रहा है। पिछली बार से अधिक जनता का समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा है कि झारखंड में जनता ने झामुमो को पूरी तरह से नकार दिया है। जनता सकारात्मक राजनीति पसंद करती है, ना कि नकारात्मक राजनीति। यह बात अब शायद झामुमो को समझ में आ गई होगी। पांकी में कांग्रेस की बजाय प्रत्याशी बिटटू सिंह की जीत हुई है। झारखंड की जनता ने भाजपा का समर्थन कर राज्य सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। सरकार की ईमानदारी और योग्यता के साथ लोगों की उम्मीदों पर सरकार खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतत्व में भाजपा ने पांच राज्यों के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। असम में पहली बार सरकार बनने जा रही है।

पश्चिम बंगाल और केरल में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह सब प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और भाजपा के समर्पित नेताओं-कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव हो पाया है। दास ने ममता बनर्जी और जयललिता को भी उनकी जीत पर बधाई दी है।