Home Breaking रांची में एक गांव ऐसा जहां हर घर में रहता है एक ठग

रांची में एक गांव ऐसा जहां हर घर में रहता है एक ठग

0
रांची में एक गांव ऐसा जहां हर घर में रहता है एक ठग

dhiuoरांची। एक ऐसा गांव है, जहां हर घर में एक ठग रहता है। यह कोई फसाना नहीं सच्चाई है। इसका खुलासा रांची पुलिस की पूछताछ में हुआ है। हाल ही में रांची पुलिस की पकड़ में एक ठग आया था।

चेहरा पहचानो, इनाम पाओ गिरोह के सरगना नीतीश ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में कहा है कि उसके गांव के हर घर में एक ठगी करने वाला रहता है। उसके गांव में लगभग हरेक घर में कोई न कोई सदस्य ठगी के इस धंधे से जुड़ा है। यह जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने नवादा पुलिस से संपर्क किया।

पूछताछ के बाद रांची पुलिस को बारसलीगंज पुलिस ने बताया कि नवादा का पूरा चकवाई गांव ही ठगी के धंधे से जुड़ा है। यह सच सुनकर रांची पुलिस भी हैरान हो गई। नीतीश ने पुलिस को बताया कि उसके सहयोगी पिंटू और मोनू उसके अपने भांजे हैं। नीतीश ने पुलिस को बताया कि पहले वह रांची आया था।

इसके बाद उसने अपने भांजे को एक कंपनी में काम दिलाने के लिए रांची बुलाया और उन्हें भी ठगी गिरोह में शामिल कर लिया। ठगी का धंधा वे काफी दिनों से कर रहे हैं। इरगुटोली के रवि साहू को विश्वास में लेकर इन लोगों ने एक मकान किराये में लिया और यहीं से गिरोह को संचालित करने लगे।

मुहल्ले के लोगों को वह बताते थे कि वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं। छात्र होने के कारण उनपर कोई शक भी नहीं करता था। उनके गिरोह में शामिल राकेश तो आइएएस की तैयारी कर भी रहा था। लेकिन पैसा कमाने के चक्कर में वह भी इस गिरोह में फंस गया।

गौरतलब है कि बरियातू के केनरा बैंक में नीतीश कुमार एकाउंट खुलवाने पहुंचा था। उसी वक्त फर्जी कागजात के साथ उसे टाइगर मोबाइल ने पकड़ लिया था। इसके बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ।