Home Entertainment Bollywood पद्मावती के बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हैं रणवीर सिंह

पद्मावती के बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हैं रणवीर सिंह

0
पद्मावती के बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हैं रणवीर सिंह
Ranveer Singh dodges question on Padmavati compliments sanjay leela bhansali on his smile
Ranveer Singh dodges question on Padmavati compliments sanjay leela bhansali on his smile
Ranveer Singh dodges question on Padmavati compliments sanjay leela bhansali on his smile

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभी फिल्म पद्मावती के बारे में बात करने की स्थिति में नहीं है। ‘बाजीराव मस्तानी’ की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए तैयार हैं।

भंसाली की अगली फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी।

कहा जा रहा था कि भंसाली की ‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आयेंगे ।वही दीपिका पद्मावती का किरदार निभाने जा रही है।एक महत्वपूर्ण भूमिका में शाहिद कपूर भी नजर आ सकते हैं।

अब चर्चा है कि रणवीर इस फिल्म से अलग हो गए हैं। वे दो हीरो की फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। रणवीर अपने किरदार का नरेशन मांगने लगे, जिसकी वजह से भंसाली के ईगो को चोट पहुंची, और उन्होंने रणवीर का रिप्लेसमेंट तलाशना शुरू कर दिया। अब इस रोल के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया गया है और वे अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा सकते हैं।

रणवीर सिंह ने कहा फिलहाल मैं अपनी किसी फिल्म के बारे में कोई प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हूं। जैसे ही कुछ मुझे कुछ पता चलता है, तो मीडिया को सूचित करने वाला मैं पहला शख्स होऊंगा। भंसाली के साथ अपने संबंधों के बारे में रणवीर ने कहा उनके साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं। उनकी स्माइल बहुत प्यारी है।