Home Entertainment Bollywood राम-लखन के रिमेक में काम नहीं करना चाहते हैं रणवीर

राम-लखन के रिमेक में काम नहीं करना चाहते हैं रणवीर

0
राम-लखन के रिमेक में काम नहीं करना चाहते हैं रणवीर
ranveer singh turns down rohit shetty's Ram-Lakhan remake
ranveer singh turns down rohit shetty's Ram-Lakhan remake
ranveer singh turns down rohit shetty’s Ram-Lakhan remake

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह राम-लखन के रिमेक में काम करना नहीं चाहते हैं। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी ‘दिलवाले’ के बाद सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म राम-लखन का रिमेक बनाने जा रहे हैं। राम लखन में जैकी श्राफ ने राम और अनिल कपूर ने लखन का किरदार निभाया था।
हाल ही में रोहित ने जब अनिल कपूर से लखन के किरदार के लिए अभिनेता का नाम पूछा तब उन्होंने रणवीर का नाम बताया। अनिल कपूर ने रणवीर के साथ फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम किया है।

चर्चा है कि जब रोहित ने रणवीर फिल्म में काम करने के लिए कहा तब रणवीर ने मना कर दिया। कहा जा रहा है कि फिल्म बाजीराव-मस्तानी की सफलता के बाद रणवीर अब सोलो हीरो वाली फिल्म में ही काम करना चाहते हैं।