Home Rajasthan Ajmer रिमांड के खौफ से दुष्कर्म का आरोपी हुआ बेहोश

रिमांड के खौफ से दुष्कर्म का आरोपी हुआ बेहोश

0
रिमांड के खौफ से दुष्कर्म का आरोपी हुआ बेहोश
rape accused depressed in police custody in pushkar
rape accused depressed in police custody in pushkar
rape accused depressed in police custody in pushkar

अजमेर। अजमेर जिले की पुष्कर थाना पुलिस की हिरासत में चल रहे दुराचार के आरोपी युवक की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया।

आरोपी युवक को पुलिस तुरंत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंंची। आरोपी की किन कारणों से तबीयत खराब हुई है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी युवक पुलिस के भय से अचेत हो गया और उसके मुंह में झाग आना शुरू हो गया।

पुष्कर पुलिस थाने में बंद दुराचार के आरोपी मंगल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने चिकित्सकों से आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी ली। पुष्कर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित नेडलिया निवासी मंगल के खिलाफ गांव की ही एक युवती ने दुराचार का मुकदमा दर्ज क राया था जिसके तहत उसे दो दिन पहले गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

बताया जा रहा है कि सुबह पुष्कर थाने की बैरिक में बंद मंगल को थाने के संतरी ने बेसुध पड़ा देखा तो उसने उसे जगाने का प्रयास किया। काफी आवाजें लगाने के बाद भी जब मंगल के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो संतरी ने इसकी सूचना पुष्कर थाने के सीआई को देकर घटना की जानकारी दी। मंगल के अचेत पडे होने की सूचना मिलते ही थानाधिकारी तुरंत थाने पहुंचे और मंगल को तुरंत पुष्कर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (कार्यवाहक) बहादुर सिंह राठौड़ ने बताया कि पुष्कर थाना क्षेत्र में गत दिनों एक युवती को लेकर लागे मंगल के विरूद्ध दर्ज दुराचार के मामले में मंगल को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत में सुधार हैं।