Home Sports Cricket अश्विन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मानते हैं गावस्कर

अश्विन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मानते हैं गावस्कर

0
अश्विन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मानते हैं गावस्कर
Ravichandran Ashwin is world's best spinner says sunil Gavaskar
Ravichandran Ashwin is  world's best spinner says sunil Gavaskar
Ravichandran Ashwin is world’s best spinner says sunil Gavaskar

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मानते हैं।

गावस्कर ने कहा कि अश्विन का प्रदर्शन लाजवाब रहा है और उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों की सूची में शामिल किया जा सकता हैं। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी गेंदबाजी में जबरदस्त नियंत्रण रखते हुए विकेट चटकाएं।

उन्होंने धैर्य के साथ सही जगह गेंदे डालते हुए बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर किया। अश्विन ने नागपुर के तीसरे टेस्ट में 12 विकेट और मोहाली में आठ लेकर भारत की ओर से दोनों विजयी मैच में अहम रोल निभाया था।

उन्होंने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक छह मैचों में कुल 45 विकेट लिए। अश्विन के दम पर ही भारत ने टेस्ट श्रृंखला जीतकर दक्षिण अफ्रीका का विदेशी सरजर्मी पर नौ साल से श्रृंखला नहीं गंवाने का चला आ रहा रिकॉर्ड भी तोड़ा।