Home Latest news एक बार तो बनाकर जरूर बनाएं एग्लेस चाकलेट कुकीज

एक बार तो बनाकर जरूर बनाएं एग्लेस चाकलेट कुकीज

0
एक बार तो बनाकर जरूर बनाएं एग्लेस चाकलेट कुकीज

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी पसंद होती है।

फिर चाहे वह चाकलेट से बनी मिल्कशेक, केक या कुकीज हो। तो क्यों न आज हम बनाएं चॉकलेट कुकीज और वो भी एगलेस, जिसे खाकर बच्चे बड़े सब खुश हो जाएंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं एगलेस चाकेलट कुकीज कैसे बनाई जाती है।

सामग्री :

3/4 कप बटर
1/2 कप पिसी हुई शक्कर
1 टी स्पून वेनीला एसेंस
3/4 कप आटा
1/4 कप कोको पाउडर
1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
1 चुटकी नमक
चाकलेट के चौकोर कटे टुकड़े

विधि :

बटर और शक्कर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें वेनीला एसेंस को अच्छे से मिक्स कर लें। आटा, कोको पाउडर, बेकिंग सोड़ा और नमक को मिला लें। इसमें बटर वाला मिक्स मिलाएं। इसका कड़ा आटा गूंध लें।
अब इसे कवर करके तीस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तैयार आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। इसके बाद चाकलेट के छोटे टुकड़ों को हर गोली के अंदर रखकर उसे पूरी तरह कवर करें।हल्के हाथ से दबाकर इसे कुकीज का आकार दें।
अब इन तैयार कुकीज को बेकिंग ट्रेमें रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीटेड ओवन में बारह मिनट के लिए बेक करें। ठंडा होने के बाद सर्व करें, आप चाहें तो इस कुकीज में कुछ मेवे डाल सकती हैं।