Home India City News किसी भी धर्म की महिला तलाक के पक्ष में नहीं : इंद्रेश कुमार

किसी भी धर्म की महिला तलाक के पक्ष में नहीं : इंद्रेश कुमार

0
किसी भी धर्म की महिला तलाक के पक्ष में नहीं : इंद्रेश कुमार

jagata

रांची। हिन्दू हो या मुस्लिम, किसी भी धर्म की महिला तलाक के फेवर में नहीं हैं। कुरान शरीफ ने भी तलाक को गुनाह माना है। कुरान शरीफ में तीन तलाक की कोई जगह नहीं है।

तीन तलाक के मुद्दे पर मुसलमानों की 50 प्रतिशत आबादी बगावत कर रही है। देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाएं इस मुद्दे पर कोर्ट में गई हैं।

यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और फैंस के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कही। कुमार बुधवार को मोरहाबादी के मान्या पैलेस सभागार में एक देश, एक स्वर विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

कुमार ने कहा कि जो लोग देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को तोड़ना चाहते हैं, उसपर फैंस सर्जिकल स्ट्राइक करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 1973 में एक एनजीओ के रूप में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की स्थापना हुई थी।

यह भी मुस्लिम समुदाय के 72 फिरकों का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मुसलमानों को अपना वंश वृक्ष ढूंढ़ना चाहिए। जब वह अपने पूर्वजों का वंश वृक्ष ढूंढ़ेंगे तो उन्हें अपने पूर्वज में राम मिलेंगे।

ईरान ने सिर्फ इसलिए हज का बहिष्कार कर दिया, क्योंकि उनका सम्मान सउदी अरब से टकराया था। उन्होंने कहा कि आप हमारा तीर्थ रखते हैं रखें, लेकिन देश के स्वाभिमान से समझौता हम नहीं करेंगे।

संगोष्ठी को छतीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सलीम अशरफी, वरिष्ठ संपादक अनुज सिन्हा और अन्य ने भी संबोधित किया।

https://www.sabguru.com/senior-rss-leader-indresh-kumar-visits-gumla/

https://www.sabguru.com/personal-laws-must-constitutionally-compliant-says-arun-jaitley/

https://www.sabguru.com/dont-link-triple-talaq-uniform-civil-code-venkaiah-naidu-muslim-board/