Home Breaking महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना : बस खाई में गिरने से 9 की मौत

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना : बस खाई में गिरने से 9 की मौत

0
महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना : बस खाई में गिरने से 9 की मौत
Maharashtra : 9 killed, 22 injured as bus falls into ditch in beed
Maharashtra : 9 killed, 22 injured as bus falls into ditch in beed
Maharashtra : 9 killed, 22 injured as bus falls into ditch in beed

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से आ रही एक तेज रफ्तार बस के रविवार को खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुंबई से आ रही बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी।

देशभर की लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

पुलिस के मुताबिक बस बीड की ओर जा रही थी कि तड़के लगभग पांच बजे चालक का बस से नियंत्रण हट गया और अंभोरा के पास बस 100 फुट गहरी काई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में अधिकतर मुंबई से हैं।

घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया जबकि अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हो चुके लोगों को इलाज के लिए अहमदनगर के अस्पताल ले जाया गया है।