Home Breaking 1000 रुपए के नए नोट जारी, जाने क्या है इनकी खासियत

1000 रुपए के नए नोट जारी, जाने क्या है इनकी खासियत

0
1000 रुपए के नए नोट जारी, जाने क्या है इनकी खासियत
Rs 1000 notes : here is what's new and a difference
Rs 1000 notes : here is what's new and a difference
Rs 1000 notes : here is what’s new and a difference

मुंबई। रिजर्व बैंक ने कई सुरक्षात्मक बदलाव करते हुए 1000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। इन नोटों में दोनों नंबर पैनल में ‘क्र’ इनसेट में लिखा होगा। इन नोट में बाकी सभी सुरक्षा फीचर्स को महसूस किया जा सकता है।

इनमें आरबीआई गवर्नर के दस्तखत, बड़ा पहचान निशान और लाल लाइन शामिल हैं। नोट के पीछे की तरफ छपने का वर्ष 2016 भी लिखा गया है।

रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 1000 रुपये के नए नोट की डिजाइन पुराने नोटों की तरह ही होगी। वर्तमान में चलन में मौजूद नोट की वैधता को इनसे कोई नुकसान नहीं होगा।

नए नोटों में नंबर आरोही क्रम में लिखे गए हैं, यानि पहला अक्षर सबसे छोटा और उसके बाद के उससे बड़े होते जाएंगे। वहीं पहले तीन अल्फा न्यूमेरिक कैरेक्टर्स की साइज वही रहेगी।

500 रुपए के नोटों में बाएं और दाएं दोनों तरफ ऊपर की ओर पांच छोटी लाल लाइनें होंगी। ये 2-1-2 के क्रम में होंगी।

1000 रुपए के नोट में छह लाइनें होंगी। ये 1-2-2-1 के क्रम में होंगी। इन लाइनों को हाथ से छूकर भी महसूस किया जा सकेगा। देखने में अक्षम लोग भी इसे महसूस कर नोट की पहचान कर सकेंगे।