Home India City News संघ प्रमुख ने गिरिराज महाराज से मांगा आशीर्वाद, बांकेबिहारी मंदिर में टेका मत्था

संघ प्रमुख ने गिरिराज महाराज से मांगा आशीर्वाद, बांकेबिहारी मंदिर में टेका मत्था

0
संघ प्रमुख ने गिरिराज महाराज से मांगा आशीर्वाद, बांकेबिहारी मंदिर में टेका मत्था

rss chief mohan bhagwat gets giriraj maharaj blessing at banke bihari temple forehead tikka

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख ने  गिरिराज महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। गाड़ी में बैठकर उन्होंने सप्तकोसीय परिक्रमा भी की।

इस दौरान संघ और भाजपा के स्थानीय नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह सहित संघ से जुड़े लोगों ने आरएसएस प्रमुख की अगुवाई की।

सुबह संघ प्रमुख बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पंहुचे और संत विजय कौंशल महाराज के आश्रम में पंहुचकर उनसे बातचीत की। इससे पहले मंगलवार शाम आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गोवर्धन पंहुचे।

यहां उन्होंने दानघाटी मंदिर पर दर्शन करने के बाद दुग्धाभिषेक भी किया। गोवर्धन पंहुचे भागवत का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद वे गाड़ी में बैठकर परिक्रमा के लिए निकल गए।

इस अवसर पर प्रांतीय प्रचारक हरीश डागर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, युवा भाजपा नेता गौरव कौशिक, मुकट कौशिक, श्याम बाबू कौशिक, सियाराम शर्मा, हरिओम वकील, संजय पाठक, योगेन्द्र राणा, मनोज खण्डेलबाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।