Home Opinion Books - Literature संघ का साहित्य बिक्री सप्ताह 26 से, 5 नवीन पुस्तकों का विमोचन

संघ का साहित्य बिक्री सप्ताह 26 से, 5 नवीन पुस्तकों का विमोचन

0
संघ का साहित्य बिक्री सप्ताह 26 से, 5 नवीन पुस्तकों का विमोचन

gyan gangaजयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चन्द्र ने कहा कि संघ हिन्दु विचार के लिए कार्य करता है जो कि आज सम्पूर्ण विश्व का केन्द्र बिन्दु है। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय से ध्येय निष्ठा बढ़ती है।

वे मंगलवार को भारती भवन में आयोजित एक समारोह में पांच नवीन पुस्तकों के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि संघ के प्रचार विभाग की ओर से वर्ष में एक बार प्रचार दिवस पर सार्वजनिक स्थानों पर साहित्य बिक्री की जाती है। यह अभियान इस साल भी गणतन्त्र दिवस यानी 26 जनवरी से सरस्वती जयंती 1 फरवरी तक चलेगा।

इस अभियान में शहर के प्रमुख चौराहों, पार्को व मन्दिरों सहित अनेक स्थानों पर संस्कार प्ररेक कम दर वाले साहित्य की बिक्री जाएगी।

इस साहित्य बिक्री सप्ताह में स्वयंसेवकों द्वारा समसामयिक मुद्दों, महापुरूषों, स्वास्थ्य, कथाएं एवं भारतीय संस्कृति, सहित राष्ट्र के प्रति गौरव को बढ़ाने वाली पुस्तकों का विक्रय किया जाएगा।

इस अवसर पर विभाग संघचालक कर्नल धनेशचन्द्र, जयपुर प्रान्त प्रचारक निम्बाराम, राजस्थान क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेन्द्र सिंघल भी उपस्थित थे।

इन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. भगवतीप्रकाश द्वारा लिखित अजेय हिन्दू राष्ट्र, डॉ. शुची चौहान द्वारा लिखित समान नागरिक संहिता आज की आवश्यकता, सरदार गुरूचरण सिंह गिल द्वारा लिखित राष्ट्रनायक श्री गुरु गोविन्द सिंह, विवेक गुप्ता की स्वस्थ जीवन एवं डॉ. गौरव अग्रवाल द्वारा संकलित बाल बोध कथाओँ का विमोचन हुआ।