Home Business विजय माल्या प्रकरण में आठ आरोपी 7 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में

विजय माल्या प्रकरण में आठ आरोपी 7 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में

0
विजय माल्या प्रकरण में आठ आरोपी 7 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में
vijay Mallya loan default case : all 9 accused sent to judicial custody till Feb 7
vijay Mallya loan default case : all 9 accused sent to judicial custody till Feb 7
vijay Mallya loan default case : all 9 accused sent to judicial custody till Feb 7

मुंबई। विजय माल्या प्रकरण में सोमवार को गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट ने सात फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

सोमवार को विजय माल्या कर्ज प्रकरण में सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के चार व किंगफिशर एयरलाइंस के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों को मंगलवार को सीबीआई ने पेश किया और इनके विरुद्ध आरोपपत्र भी पेश किया।

बता दें विजय माल्या बैंकों से 6209 करोड़ रुपए कर्ज लेकर दो मार्च 2016 को भारत से लंदन भाग गया था।

इसलिए इस कर्ज को वसूलने के लिए सीबीआई ने सोमवार को विजय माल्या की यूबी ग्रुप की कंपनियों पर छापा मारा था और यह गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल भी शामिल हैं।