Home Headlines विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल

0
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल
Saina Nehwal Became world No 1 badminton player
Saina Nehwal Became world No 1 badminton player
Saina Nehwal Became world No 1 badminton player

नई दिल्ली।  भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन खिताब चैंपियन कैरोलिन मारिन को पछाड़ते हुए एक बार फिर से विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं।

साइना नेहवाल दूसरी बार शीर्ष पर पहुंची हैं। इससे पहले 2 अप्रैल, 2015 को साइना पहली बार नंबर एक बनी थीं। उस दौरान साइना वह पांच हफ्ते तक शीर्ष पर थीं।

गौरतलब है कि जाकार्ता में इंडोनेशियाई विश्व बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बावजूद डिफेंडिंग चैंपियनन कैरोलिन मारिन को कोई भी अंक नहीं मिला। उनके कुल अंक 80,612 ही रहे।

दूसरी ओर साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पिछले साल क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं। इस बार फाइनल तक पहुंचने से उन्हें कुल 3600 अंकों का फायदा हुआ और उनके अंकों की संख्या अब 82,792 हो गई।