Home India City News विवादित बयान : साक्षी महाराज बोले, पगला गए हैं राहुल

विवादित बयान : साक्षी महाराज बोले, पगला गए हैं राहुल

0
विवादित बयान : साक्षी महाराज बोले, पगला गए हैं राहुल
sakshi maharaj calls rahul gandhi 'Mad', compares PM Modi
sakshi maharaj calls rahul gandhi 'Mad', compares PM Modi
sakshi maharaj calls rahul gandhi ‘Mad’, compares PM Modi

एटा। विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सासंद साक्षी महराज ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें नहीं पता कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे क्या कह रहे हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पगला गए हैं राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते और खेती किसानी की बात कर किसानों का रहनुमा बनने का दिखावाा करते हैं।

मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि महाभारत काल में जब द्रोपदी चिल्ला रही थी कि दौड़ो गिरधारी मेरी साड़ी खिची जाती है तब एक पल की भी देरी गिरधारी ने नहीं लगाईं और द्रोपदी की लाज रखी।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की तरह मोदी ने नेपाल को संभालने का काम किया हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मोदी कोई व्यक्ति नहीं है बल्कि ईश्वरीय शक्ति है।

उन्होने कहा कि जब मोदी गडोर संभाली थी तो दो संकल्प लिए थे। एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत और दूसरा कांग्रेस मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत तो हम बना ही चुके हैं और कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प कांग्रेस के खुद के करमो से हो जाएगा।