Home Breaking छोटे पर्दे पर मेजबान के रूप में नजर आएंगी साक्षी तंवर

छोटे पर्दे पर मेजबान के रूप में नजर आएंगी साक्षी तंवर

0
छोटे पर्दे पर मेजबान के रूप में नजर आएंगी साक्षी तंवर
Sakshi Tanwar to be back on small screen as a host
Sakshi Tanwar to be back on small screen as a host
Sakshi Tanwar to be back on small screen as a host

मुंबई। आगामी फूड शो ‘त्योहार की थाली’ से अभिनेत्री साक्षी तंवर मेजबान के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शो के जरिए वह भारतीय व्यंजनों व संस्कृति को लेकर बेहद कम जानकारी वाले तथ्यों को सामने लाने के लिए उत्सुक हैं।

पिछले साल फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में आगाज करने वाली साक्षी यहां इस शो की शूटिंग कर रही हैं। इसका प्रसारण जल्द ही एपिक चैनल पर होगा।

इस शो में देश क विभिन्नता का जश्न मनाते हुए भारतीय त्योहारों, संस्कृति और पंरपरा से जुड़े भोजन संबंधी दिलचस्प कहानियां बताई जाएंगी। यह 26 एपिसोड का होगा।

फिल्मी सितारों के दिल की बात जानने के लिए यहां क्लीक करें
बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
साल 2019 तक अमिताभ फिल्मों में रहेंगे बिजी
प्रियंका चोपड़ा की अगली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू

साक्षी ने अपने बयान में कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे विभिन्न माध्यमों और विधाओं को सामने लाने के लिए उत्साहित करता है। शो की अनूठी अवधारणा से मैं बहुत खुश थी।

इस शो में त्योहार के अवसर पर बनाए जाने वाले पकवानों के पीछे की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा। चैनल पर खान-पान संबंधी लोकप्रिय शो ‘राजा, रसोई और कहानियां’ पहले से ही प्रसारित हो रहा है।