Home Entertainment Bollywood छोटे पर्दे पर अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया संगके साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं सलमान खान

छोटे पर्दे पर अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया संगके साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं सलमान खान

0
छोटे पर्दे पर अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया संगके साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं सलमान खान
Salman Khan to host a reality show with girlfriend Lulia vantur?
Salman Khan to host a reality show with girlfriend Lulia vantur?
Salman Khan to host a reality show with girlfriend Lulia vantur?

मुंबई। ऐसा लगता है सुपरस्टार सलमान खान को टीवी दुनिया कुछ ज्यादा ही रास आ रही है। आए भी क्या ना…टीवी की पहुंच बड़े पर्दे से ज्यादा जो है।

टीवी के मौजूदा होस्ट स्टारों में से वही एक हैं, जिनका जादू दर्शकों पर सिर चढक़र बोल रहा है। वो भी अच्छी तरह जानते हैं कि यही वह समय है, जब टीवी की लोकप्रियता को अच्छी तरह से भुनाया जा सकता है।

नतीजन वो जल्द ही टीवी पर कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं। खबर है कि बिग बॉस के बाद सलमान एक और टीवी शो की तैयारी में जुट जाएंगे। इस शो की खास अट्रेक्शन होंगी सलमान की गर्लफ्रैंड लूलिया। अब सलमान और उनकी गर्लफ्रेंड का साथ होगा, तो शो के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ेगा ही।

किसानी पर बेस्ड होगा शो

साल के अंत तक सलमान एक रियलिटी शो द फॉर्म लेकर टीवी पर नजर आ सकते हैं। इसे वो अपनी गर्लफ्रैंड लूलिया के साथ होस्ट करेंगे। इस शो में विभिन्न प्रतियोगियों को एक किसान की तरह काम करना होगा।

जानवरों की देखभाल करनी होगी। खेत में फसल तैयार करनी होगी। इन प्रतियोगियों को उनके काम के अनुसार जनता वोट करके शो में रखेगी।

Salman Khan to host a reality show with girlfriend Lulia vantur?
Salman Khan to host a reality show with girlfriend Lulia vantur?

छोटे पर्दे पर लॉन्च होंगी लुलिया

यह शो विदेशों में काफी लोकप्रिय है। लगभग 40 से ज्यादा देशों में इसे दिखाया जाता है। भारत में इस शो को सलमान लेकर आ रहे हैं। इसमें वो लूलिया को भी इंडिया में छोटे पर्दे पर लॉन्च करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब दोनों इस शो के जरिए साथ नजर आएंगे।

हालांकि सलमान ने अभी लुलिया के साथ अपने रिश्तों को स्वीकारा नहीं है, लेकिन कई बार एक-दूसरे को बाहों में बाहें डालकर साथ में देख गया है। वीकेंड पर वो अकसर सलामन के साथ होती हैं। सलमान के 50वें बर्थडे पर भी वो पार्टी में शरीक हुईं थी। इतनी ही नहीं, सलमान के पर्सनल कॉटेज पर भी लूलिया को देखा गया है।