Home Entertainment मेरा ‘बाजीराव’ का सपना पूरा होने पर सलमान खुश होंगे : भंसाली

मेरा ‘बाजीराव’ का सपना पूरा होने पर सलमान खुश होंगे : भंसाली

0
मेरा ‘बाजीराव’ का सपना पूरा होने पर सलमान खुश होंगे : भंसाली
salman would be happy my dream Bajirao mastani fulfilled : sanjay leela Bhansali
salman would be happy my dream Bajirao mastani fulfilled : sanjay leela Bhansali
salman would be happy my dream Bajirao mastani fulfilled : sanjay leela Bhansali

मुंबई। निर्देशक संजय लीला भंसाली का मानना है कि उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ‘बाजीराव मस्तानी’ के आखिरकार प्रदर्शित हो जाने पर सुपरस्टार सलमान खान खुश होंगे। हालांकि सलमान निर्देशक के पूर्व मेें बनी योजना के अनुसार इस फिल्म में काम नहीं कर सके।

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के अािनय से सजी ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई है।

भंसाली पिछले 12 सालों से ऐतिहासिक पृष्ठिाूमि पर बनी यह फिल्म बनाना चाह रहे थे। वास्तव में भंसाली सलमान और ऐश्वर्या राय बच्चन को मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म बनाना चाहते थे। दोनों के अलग हो जाने के कारण यह फिल्म लटक गई थी।

भंसाली ने कहा कि मुझे लगता है कि सलमान यह देख कर खुश होंगे कि मेरा सपना पूरा हो गया है। वह फिल्मों से परे हैं। आज वह एक पंथ हैं। वह एक फिल्म में नजर आते हैं और फिल्म 300 करोड़ रुपए का व्यापार कर लेती है।

उनके लिए यह मायने नहीं राता है कि वह ‘बाजीराव मस्तानी’ में हैं या नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि मैं आश्वस्त हूं कि कई सालों का मेरा सपना आखिरकार कम से कम साकार हो गया यह देखकर वह खुश होंगे।

मुझे लगता है कि इसके लिए वह कहीं ना कहीं खुश होंगे। ‘गुजारिश’ के निर्देशक का कहना है कि वह सलमान को यह फिल्म दिखाना चाहेंगे।