Home Business सैमसंग भारत में सबसे विश्वसनीय ब्रांड

सैमसंग भारत में सबसे विश्वसनीय ब्रांड

0
सैमसंग भारत में सबसे विश्वसनीय ब्रांड
Samsung emerges as india's most trusted brand : report
Samsung emerges as india's most trusted brand : report
Samsung emerges as india’s most trusted brand : report

मुंबई। टिकाउ उपभोक्ता सामान बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग भारत में सबसे विश्वसनीय ब्रांड के तौर पर उभरी है। इसके बाद सोनी और एलजी का स्थान है। शीर्ष पांच की सूची में टाटा इकलौती भारतीय कंपनी है।

ब्रांड ट्रस्ट रपट-2017 के अनुसार सैमसंग ने इस सूची में 17वें स्थान से छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया है और इसके मोबाइल विभाग ने इस सूची में 154वां स्थान पाया है जो पहले शीर्ष पर था।

सोनी और एलजी 2016 के अपने स्थान पर कायम रहे हैं और अमरीका की एपल ने इस सूची में चौथा स्थान पाया है।

टाटा समूह और वाहन विनिर्माता होंडा इस सूची में क्रमश पांचवे और छठे स्थान पर रहे हैं जबकि मारूति सुजुकी को आठवां स्थान मिला है।

इसके अलावा कंप्यूटर बनाने वाली डेल आठवें, तकनीकी कंपनी लेनोवो नौंवे और बजाज 10वें स्थान पर रही है।