Home Business सानिया मिर्जा बनी छोटी बहन की फैशन कंपनी की ब्रैंड अंबेसडर

सानिया मिर्जा बनी छोटी बहन की फैशन कंपनी की ब्रैंड अंबेसडर

0
सानिया मिर्जा बनी छोटी बहन की फैशन कंपनी की ब्रैंड अंबेसडर
Sania Mirza became brand ambassador of younger sister's fashion company
Sania Mirza became brand ambassador of younger sister's fashion company
Sania Mirza became brand ambassador of younger sister’s fashion company

मुंबई। भारतीय टेनिस की स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही में मुंबई में अपनी छोटी बहन अनम मिर्जा की फैशन कंपनी लेबल बाजार के तीसरे सीजन की घोषणा की।

ये कंपनी अनम और उनके शौहर अकबर रशीद मिलकर चलाते हैं। हैदराबाद के बाद अनम की कंपनी अब मुंबई और पुणे में भी अपने स्टोर खोलने जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सानिया ने इस कंपनी की ब्रैंड अंबेसडर होने के नाते मुंबई में इसके नए सीजन की घोषणा की।

सानिया ने कहा कि ये कंपनी उनकी छोटी बहन के सपनों का केंद्र है और इस सपने को हकीकत में बदलने में वे उनका साथ देने आई हैं।

अनम ने इस मौके पर कहा कि उनकी कंपनी के प्रोडेक्ट आम लोगों के लिए होंगे और इसके लिए फैशन की दुनिया के नए टेलेंट को उन्होंने अपने साथ जोड़ा है।