Home Sirohi Aburoad कार सवार लोगों ने ढाबे पर की फायरिंग

कार सवार लोगों ने ढाबे पर की फायरिंग

0
कार सवार लोगों ने ढाबे पर की फायरिंग
Police investigating after firing at dhaba in aburoad
Police investigating after firing at dhaba in aburoad
Police investigating after firing at dhaba in aburoad

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। फोरलाइन पर ओर गांव के निकट स्थित एक ढाबे पर बुधवार देर रात दो कारों में सवार होकर आये लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी। इस गोलीबारी से ढाबे पर मौजूद लोग भयभीत हो गए और इधर उधर छिप कर जान बचाई। एक के बाद एक तीन गोलियां दागने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर वृत निरीक्षक ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने आठ हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ये घटना बुधवार रात करीब 11.30 बजे की है, फोरलाइन पर स्थित मां हिंगलाज ढाबे पर बुधवार आबूरोड पासिंग की दो कारों में सवार पांच लोग पहुंचे। इन लोगों ने अचानक ढाबे पर फायरिंग शुरु कर दी। गोलियां चलाने के बाद हमलावर कार से फरार हो गए। ढाबे पर मौजूद लोगों ने ढाबा संचालक ओर निवासी विक्रम सिंह को सूचना दी, उन्होंने ढाबे पर आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
-ये बताया चश्मदीद ने
फायरिंग के दौरान ढाबे पर मौजूद जयसिंह ने बताया कि वह बुधवार रात को ढाबे पर सो रहा था। साथ ही उत्तर प्रदेश से घोड़ों के साथ पहुंचे कुछ लोग भी सो रहे थे। इसी दौरान ढाबे के बाहर आवाज सुनाई दी। वह भागकर बाहर आया। उसने देखा कि एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से लगातार गोलियां दाग रहा था। उनके साथ आए लोगों में दो लोगों के हाथ में भी रिवाल्वर थी। करीब दस मिनट तक हमलावार वहीं खड़े रहे। इसके बाद वह दो कारों में सवार होकर भाग निकले।
मौके की स्थिति से वाकिफ होने की संभावना
ढाबे पर मौजूद युवक ने बताया कि हमलावर ढाबे की भोगोलिक स्थिति व ढाबे पर सो रहे लोगों को संभवतया जानते थे। इसी के चलते हमलवारों में एक व्यक्ति ने कहा कि सो रहे लोग घोड़े वाले है। युवक द्वारा दागी गई दो गोलियां सामने दीवार में लगी। वहीं एक गोली काउंटर के समीप लगे बिजली के बोर्ड में जा घुसी।
-पुलिस ने बरामद की गोली
ढाबे पर मौजूद युवक ने ढाबा संचालक विक्रम सिंह पुत्र गंगासिंह राजपूत को हमले की सूचना दी। उसने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने पर वृत निरीक्षक सुमेरसिंह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर से गोली बरामद की।

-दो हमलावरों को पहचाना
हमले के दौरान मौके पर मौजूद युवक ने दो हमलावरों को पहचान लिया। ढाबा संचालक ने वृत निरीक्षक को बताया कि ढाबे के पीछे घनश्याम भाई ढोलकिया का बंगला है। उसके पास स्थित खाली जगह से पहुंचे हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें से वह माला व करण को पहचानते है।
ढाबा संचालक ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व भी ढाबे पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बारबार पथराव किया गया था। इस पर उसने 12 फरवरी 2015 को सदर थानाधिकारी को इसकी लिखित में सूचना दी थी।
-इन लोगों ने बताया….
कार में सवार होकर पहुंचे लोगों ने तीन गोलियां दागी। तीनों गोलियां दीवार में लगी। वारदात को अंजाम देने के बद हमलवार कारों से फरार हो गए। जानलेवा हमले के चलते भय का वातावरण व्याप्त है।
-विक्रमसिंह, ढाबा संचालक, ओर, आबूरोड

ओर के समीप ढाबे पर गोलियां चलाई गई है। वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। चलाई गई गोली बरामद की। साथ ही आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
-सुमेरसिंह, वृत निरीक्षक, सदर थाना, आबूरोड