Home Breaking सर्जिकल स्ट्राइक पर संजय निरुपम ने मांगा सबूत, पढें फिर क्या हुआ हाल

सर्जिकल स्ट्राइक पर संजय निरुपम ने मांगा सबूत, पढें फिर क्या हुआ हाल

0
सर्जिकल स्ट्राइक पर संजय निरुपम ने मांगा सबूत, पढें फिर क्या हुआ हाल
Sanjay Nirupam questions surgical strikes, congress distances itself
Sanjay Nirupam questions surgical strikes, congress distances itself
Sanjay Nirupam questions surgical strikes, congress distances itself

मुंबई। उरी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राईक का सबूत मांगने पर मीडिया भडक़ गया है।

इसके तहत सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व फिल्म अभिनेता ओम पुरी के विरुद्ध लोग निम्न स्तर की टिप्पणी करने लगे है।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने मंगलवार को ट्विट व बाद में पत्रकार परिषद आयोजित कर कहा कि हर भारतीय की इच्छा है कि उरी हमले के बाद भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राईक करें।

लेकिन भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राईक की खबर को पाकिस्तान सरकार की ओर से झूठी खबर बताया गया है। इसी तरह इस स्ट्राईक की खबर को विदेशी मीडिया ने भी गलत बताया है। इसलिए इससे भारतीय सेना की ही बदनामी हो रही है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस बारे में सही जानकारी जनता तक पहुंचाए।

संजय निरुपम के इस बयान की जोरदार आलोचना सोशल मीडिया पर की जा रही है। इसी तरह भारतीय जवानों के बारे में अनावश्यक व निम्र स्तर की टिप्पणी करने पर फिल्म कलाकार ओम पुरी की भी जोरदार आलोचना की जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी सर्जिकल स्ट्राईक का सबूत मांगने पर सोशल मीडिया के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।

निरूपम के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

इस बीच विवाद बढता देख कांग्रेस ने निरूपम के बयानों से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निरुपम के बयान से सहमत नहीं है और हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय सेना पर भरोसा जताते हुए कहा है कि कांग्रेस को अपनी भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। ये न तो पहली सर्जिकल स्ट्राइक थी और न ही आखिरी होगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि, वह इस मामले में पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बेनकाब करे और जो प्रमाण है उसको सार्वजनिक करे।

https://www.sabguru.com/om-puri-disgraceful-statement-against-the-fallen-soldiers/

सैन्य कार्रवाई पर केजरीवाल का सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण : रविशंकर प्रसाद

https://www.sabguru.com/arvind-kejriwal-salutes-pm-modi-surgical-strikes-urges-unmask-paks-false-propaganda/