Home Headlines आस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना बनी महिला एकल चैम्पियन

आस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना बनी महिला एकल चैम्पियन

0
आस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना बनी महिला एकल चैम्पियन
serena williams beats maria sharapova to win australian open
serena williams beats maria sharapova to win  australian open
serena williams beats maria sharapova to win australian open

मेलबर्न। अमरीकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने शनिवार को रूस की मारिया शारापोवा को 6-3, 7-6 (7-5) से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया।

सेरेना छठी बार यहां चैम्पियन बनी हैं। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शारापोवा दूसरी बार खिताब जीतने के लिए प्रयासरत थीं। सेरेना ने मेलबर्न पार्क में 2003, 2005, 207, 2009 औक 2010 में खिताबी जीत हासिल की है। शारापोवा ने 2008 में यहां चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था।

विश्व की सर्वोच्च वरीय महिला खिलाड़ी सेरेना ने अपने करियर में अब तक 19 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं। वह छह बार आस्ट्रेलियन ओपन, दो बार फ्रेंच ओपन, पांच बार विंबलडन और छह बार अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं।

अब वह सर्बाधिक एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मागरेट कोर्ट ने सबसे अधिक 24 खिताब जीते हैं। इसके बाद स्टेफी ग्राफ का नाम है, जिन्होंने अब तक 22 खिताब जीते हैं। सेरेना और हेलेन विल्स मूडी 19-19 खिताबों के साथ तीसरे क्रम पर हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here