Home Entertainment एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे के घर आई नन्हीं परी

एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे के घर आई नन्हीं परी

0
एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे के घर आई नन्हीं परी
'ugly' actress tejaswini kolhapure welcomes baby girl
'ugly' actress tejaswini kolhapure welcomes baby girl
‘ugly’ actress tejaswini kolhapure welcomes baby girl

मुंबई। एक्ट्रेस तेजस्विनी कोल्हापुरे और उनके पति पंकज सारस्वत एक बेटी के माता-पिता बने हैं। तेजस्विनी की भांजी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यह खुलासा किया।

तेजस्विनी हालिया प्रदर्शित फिल्म “अग्ली” में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। श्रद्धा ने शनिवार को टि्वटर पर लिखा कि कल (शुक्रवार) का दिन एक यादगार दिन था। मेरी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी एक प्यारी बिटिया की मां बनीं।

'ugly' actress tejaswini kolhapure welcomes baby girl
‘ugly’ actress tejaswini kolhapure welcomes baby girl

श्रद्धा ने आगे लिखा कि मेरी नन्ही सी बहन आई है। पूरा परिवार खुशी से पागल है। मैं जल्द ही उसकी तस्वीर साझा करूंगी। श्रद्धा, तेजस्विनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरे और अभिनेता शक्ति कपूर की संतान हैं।

श्रद्धा शनिवार को आयोजित फिल्म फेयर अवॉर्ड में प्रस्तुति देने वाली हैं। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि बताइए, कौन पहली बार फिल्म फेयर में आज पहली बार प्रस्तुति देने वाला है…. वो मैं हूं। बेहद उत्साहित हूं।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here