Home Headlines कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

0
कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल
setback to congress : katni congress leader karan singh chauhan joins bjp
setback to congress : katni congress leader karan singh chauhan joins bjp
setback to congress : katni congress leader karan singh chauhan joins bjp

कटनी/भोपाल। शहडोल संसदीय चुनाव के बीच सोमवार को कांग्रेस को बड़वारा में तगड़ा झटका लगा।

कटनी जिले के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री संजय पाठक की मौजूदगी में सैकड़ों साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद करण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा।

ऐसी पार्टी में कार्यकर्ताओं का दम घुटने लगा था। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बड़वारा के विधायक मोती कश्यप ने कहा की भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने अपनी योजनाओं से जनता में उम्मीद की नई किरण जगाई है।

प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा का चुनाव जिस नेता दलपत सिंह के निधन की वजह से हो रहे हैं, वह जीवन भर ईमानदार रहे है।

उन्होंने कहा कि ज्ञानसिंह को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने दलपत सिंह का विकल्प बनाने की कोशिश की है। कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थामने का सिलसिला पूरे देश में चल रहा है। कांग्रेस की दुर्गति ये है कि उनकी सभाओं में लोग आते नहीं।

संजय पाठक ने कहा कि करण सिंह पर कांग्रेस का भूत चढ़ा था, जो गुनिया ने उतार दिया। हमारी चार पीढिय़ों ने कांग्रेस के लिए पसीना बहाया लेकिन हमारा अपमान किया गया। कांग्रेस में क्षेत्रीय नेताओं की ठेकेदारी चल रही है।

कांग्रेस अब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन चुकी है। कांग्रेस की केंद्र सरकारों में घोटाले पर घोटाले सुनते रहे। भाजपा की केंद्र सरकार को 2 साल हुए हैं किसी ने घोटाले का कोई नाम नहीं सुना।

भाजपा कार्यकर्ताओं को पहचानकर उनकी मेहनत का फल देती है। भाजपा में सबका सम्मान है। आज करण सिंह सहित 23 सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता ले ली, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस की रीढ़ टूट चुकी है। अब कांग्रेस के पास यहां कुछ नही है।