Home Breaking भाजपा के लिए राजनीति शौक नहीं, सेवा का अनुष्ठान : सीएम शिवराज

भाजपा के लिए राजनीति शौक नहीं, सेवा का अनुष्ठान : सीएम शिवराज

0
भाजपा के लिए राजनीति शौक नहीं, सेवा का अनुष्ठान : सीएम शिवराज
shahdol bypolls : cm shivraj singh chauhan slams congress for poor development in trible areas
shahdol bypolls : cm shivraj singh chauhan slams congress for poor development in trible areas
shahdol bypolls : cm shivraj singh chauhan slams congress for poor development in trible areas

शहडोल/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव प्रचार अभियान में सोमवार को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बमनी, केसवाही एवं चुहरी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सामंतशाही को प्रश्रय दिया। उद्योगपतियों को गले लगाया।

राजनीति भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता की सेवा का अनुष्ठान है। भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, मजदूर और किसान की पार्टी है। जनता के दुख दर्द को जानती है। यही कारण है कि देश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का प्रामाणिकता और उत्कृष्टता से क्रियान्वयन कर आदिवासियों को अनुसूचित जाति बीपीएल परिवारों को 1 रू. किलो गेहूं, चावल और आयोडीन नमक सुलभ कराया है।

उन्होंने कहा कि किसान को कांग्रेस ने 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिलाकर ऋणग्रस्त बना दिया। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कर्ज को क्रमश: घटाकर जीरो प्रतिशत किया और अब खाद बीज के कर्ज पर अदायगी में 10 प्रतिशत की छूट देकर खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है।

उपचुनाव में हर मतदाता को कमल को विजयी बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी ज्ञान सिंह का किरदार निभाना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान सिंह अनुभवी राजनेता है। ज्ञान सिंह मध्यप्रदेश सरकार से शहडोल, उमरिया, अनुपपुर के विकास के लिए धन का बंदोबस्त करने में सक्षम होगें।

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार से शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए आसानी से धन ला सकेगा। कांग्रेस में न तो यह कुव्वत है न सोच है। कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता ने जनता को हताश किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, नीयत और नेता शुचिता के समर्थक है, इसलिए विकास के लिए दूरदृष्टि और ताकत है। जनता के खुशहाली के सपने पूरे होने जा रहे है।

उन्होंने आदिवासी जन से मार्मिक शब्दों में कहा कि अब उनके बच्चे मेडीकल, इंजीनियरिंग, प्रशासकीय सेवाओं में बड़े ओहदें पर बैठ सकेंगे। उनकी उच्च शिक्षा का प्रबंध राज्य सरकार कर रही है। मेडीकल, इंजीनियरिंग के अध्ययन का खर्च सरकार वहन कर रही है। उनका भविष्य बनाना मुख्यमंत्री का सपना है।

श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 2022 तक सबके लिए अपने मकान का सपना पूरा करेगी। जो सरकारी भूखण्ड पर रहते है उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा। केसवाही में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और अन्य दलों से आए बड़ी संख्या में सदस्यों को पार्टी में स्वागत किया और उससे आग्रह किया कि वे ज्ञान सिंह के समर्थन में जुट जाए।

केसवाही में जनसभा में उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के बच्चों को 85 प्रतिशत अंक लाने पर लेपटॉप दिया जायेगा। ज्ञान विज्ञान से परिचित होने के लिए छात्रों को स्मार्ट फोन भी देंगे। धन की कमी नहीं है। आदिवासी युवक उद्यमी बनें।

उद्योगपति बनें उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 10 लाख से एक करोड़ रुपए तक का कर्ज दिया जायेगा। आदिवासी युवक रोजगार मांगने वाले रोजगार देने में सक्षम होंगे और अपने साथ समुदाय के भविष्य का निर्माण करेंगे।

उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में आवासीय भूखण्ड के 99 हजार पट्टे दिए जा चुके है। यह वितरण अभियान चुनावी हथकंडा नहीं। राज्य सरकार का प्रदेशव्यापी अभियान है। हमने प्रेम की डोर में प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता नर नारी आवाल वृद्ध को बांधा है। प्रेम का अटूट संबंध जोड़ा है। हमारी आखिरी सांस तक यह सिलसिला जारी रहेगा। जनता की आवाज पर प्रदेश में काम होता है। शहडोल में मेडीकल कालेज की स्थापना इसका सबूत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय क्षेत्र देश का विकसित लोकसभा क्षेत्र बनेगा। मुख्यमंत्री जनता का प्रथम सेवक है। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के लिए मंदिर है। मुख्यमंत्री जनता का सेवक, मंदिर का पुजारी है।

https://www.sabguru.com/setback-congress-katni-congress-leader-karan-singh-chauhan-joins-bjp/