Home Breaking पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक बसपा से बर्खास्त, भाजपा में शामिल

पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक बसपा से बर्खास्त, भाजपा में शामिल

0
पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक बसपा से बर्खास्त, भाजपा में शामिल
setback for mayawati, former MP Brajesh Pathak joins BJP
setback for mayawati, former MP Brajesh Pathak joins BJP
setback for mayawati, former MP Brajesh Pathak joins BJP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा मुखिया मायावती को एक और बडा झटका लगा है। बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक ने भी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही हालांकि बसपा को इसकी भनक लग गई थी और एक बयान जारी कर ब्रजेश पाठक को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने एक बयान जारी कर ब्रजेश पाठक की बर्खास्तगी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

मिश्रा के बयान के कुछ घंटों के भीतर ही ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और अरूण सिंह भी मौजूद थे।

गौरतलब हो कि पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक मायावती के करीबी माने जाते हैं। आगरा में रविवार को हुई मायावती की रैली के मीडिया संयोजक भी थे। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य व आर.के. चौधरी जैसे नेता भी मायावती का साथ छोड़ चुके हैं।

यूपी में बसपा का बड़ा चेहरा रहे बृजेश पाठक ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का हाथ थामा तो प्रदेश में ब्राहृमण बहुल्य इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यूपी में कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी सहित दो दर्जन जनपदों में बृजेश पाठक के भाजपा में आने से खुशी का माहौल है।