Home Delhi ओम माथुर बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ओम माथुर बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0
ओम माथुर बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
om mathur
om mathur
om mathur

जयपुर। राजस्थान से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। माथुर फिलहाल उत्तर प्रदेश के प्रभारी है।
माथुर राजस्थान में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं। माथुर ने गुजरात और महाराष्ट्र चुनाव की कमान संभाली थी। महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। उन्हें नरेन्द्र मोदी के बेहद करीबी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का घोर विरोधी माना जाता है।
भाजपा आलाकमान ने बुधवार को संगठनात्मक फेरबदल किए। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुसार ओम माथुर, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महेश गिरी, सुरेश पुजारी, फारूख खान तथा महेन्द्र सिंह को सचिव पद दिया गया है। भाजपा में तीन नए महासचिवों की नियुक्ति की गई है, जिनमें कैलाश विजय वर्गीय, अरूण सिंह और अनिल जैन शामिल हैं।