Home India City News आप के 21 विधायकों पर जल्द दाखिल हो सकता है आरोपपत्र

आप के 21 विधायकों पर जल्द दाखिल हो सकता है आरोपपत्र

0
आप के 21 विधायकों पर जल्द दाखिल हो सकता है आरोपपत्र
AAP under scanner : Delhi police to file chargesheet against 21 MLA's
 AAP under scanner : Delhi police to file chargesheet  against 21 MLA's
AAP under scanner : Delhi police to file chargesheet against 21 MLA’s

नई दिल्ली। आदमी आदमी पार्टी के 21 विधायकों पर संकट गहराता जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक इन पर सरकारी काम में बाधा डालने से लेकर औरतों से बदसलूकी, मारपीट, जालसाजी, धोखाधड़ी और सरकारी नौकर पर हमलें जैसे करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज है।

दिल्ली पुलिस अब इन पर आगे की कार्रवाई करते हुए जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करने वाली है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस बस्सी ने इस संबंध में कहा है कि लंबित पड़े मामले की जल्द से जल्द जांच पूरी की जा रही है, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।


केजरीवाल के खिलाफ पुलिस पहले ही छह मामलों पर आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है, जिनमें से दो में सुनवाई चल रही है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ 2014 में एक नियमों के खिलाफ रेल भवन पर प्रदर्शन करने के लिए मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि आप विधायकों पर कानून के मुताबिक जांच चल रही है और जल्द ही उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये जाएगें। ताजा मामलों में आप विधायक व पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री विवाद में फंसे है।

वहीं पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। साथ ही करोल बाग से विधायक विशेष रवि के संबंध में भी पुलिस को फर्जी डिग्री की शिकायत मिली है।

इसके आलावा कॉडली विधायक मनोज कुमार पर धोखाधड़ी, जालशाजी, सशस्त्र सेना को भड़काना और महिला से दुर्रव्यवहार जैसे मामले की जांच चल रही है। इस लिस्ट में आप के और भी कई नाम शामिल है जिन पर जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here