Home Rajasthan Ajmer शहीद अविनाश माहेश्वरी विद्यालय बना किष्किन्धा नगरी

शहीद अविनाश माहेश्वरी विद्यालय बना किष्किन्धा नगरी

0
शहीद अविनाश माहेश्वरी विद्यालय बना किष्किन्धा नगरी

अजमेर। शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन के रजत जयन्ती समारोह पर आयोजित राष्ट्र एवं सद्गुरूदेव अश्वनी कुमार पाठक की अमृतमय वाणी में 2500 आसनों पर भव्य सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ।

समारोह के आरम्भ में समारोह समिति संरक्षक सुनील दत्त जैन ने समारोह एवं विद्यालय तथा विद्या भारती के विषय में अपने विचार रखे उन्होंने कहा की शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन जैसी संस्कारवान शिक्षा हर विद्यालय में हो ऐसी आवश्यकता है।

सुन्दरकाण्ड के आरम्भ में सुन्दरकाण्ड के अति विशिष्ठ यजमानगण का शॉल व श्रीफल से स्वागत किया गया पाठ की महिमा का वर्णन करते हुए पाठक महाराज ने कहा की सुन्दरकाण्ड प्रमाणिक ग्रन्थ है जीवन की हर समस्या का समाधान के लिए इसका भावपूर्ण निष्ठा से पाठ करने से निश्चित रूप से कष्टों का निवारण होता है।

पाठ में विश्व हिन्दु परिषद् के केन्द्रीय मंत्री उमाशंकर, सुनील दत्त जैन, विद्या भारती के गोविन्द कुमार, रामप्रकाश बसंल, विरेन्द्र शर्मा, विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, पं. गोपाल शर्मा, भारती श्रीवास्तव, सुशील गोयल। गोपाल चोयल, सुभाष काबरा, जीवेन्द्र कुमार, भारतेश मंगल, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, महेन्द्र जैन मित्तल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक जीवेन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया।

स्वागत शोभायात्रा

सुन्दरकाण्ड पाठ के आरम्भ में अश्वनी कुमार पाठक को भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराते हुए कथा स्थल पर लाया गया। मार्ग में जगह-जगह पर माला, शाॅल, श्रीफल व पुष्पवृष्टी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भारती श्रीवास्तव, नितेश आत्रे, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, मां भारती गु्रप, गगन आत्रे, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कमरों के निर्माण की घोषणा की

कृष्णानन्द महाराज ने विद्यालय के रजत जयन्ती के अवसर पर अनुमानित लागत लगभग 8-10 लाख की राशि से बनने वाले दो कक्षा कक्ष के निर्माण की घोषणा की।