Home Headlines रोड शो के दौरान मंच टूटने से चोटिल हुई शीला दीक्षित

रोड शो के दौरान मंच टूटने से चोटिल हुई शीला दीक्षित

0
रोड शो के दौरान मंच टूटने से चोटिल हुई शीला दीक्षित
Sheila Dikshit suffers minor injuries in lucknow road show mishap
 Sheila Dikshit suffers minor injuries in lucknow road show mishap
Sheila Dikshit suffers minor injuries in lucknow road show mishap

लखनऊ। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ में रोड शो के दौरान मामूली रूप से चोटिल हो गयी।

गौरतलब हो कि रोड शो के दौरान शीला दीक्षित का काफिला जब चारबाग पहुंचा। तक कार्यकर्ता स्वागत करने को दौड़े। शीला दीक्षित कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन के लिए मंच पर चढ़ी।

इस दौरान शीला दीक्षित का पैर फिसल गया जिससे उनके पैर में चोट लग गई। हल्की चोट लगने से शीला दीक्षित को मौके पर उपचार किया गया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा।

गाड़ी पर प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, राज बब्बर समेत कांग्रेस के बड़े नेता सवार थे। रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, समन्वय समिति के प्रमुख प्रमोद तिवारी और प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह थे।

अरसे बाद लखनऊ में दिखी कांग्रेस, रोड शो के दौरान राजबब्बर ने दिखाई ताकत
https://www.sabguru.com/sheila-dikshit-and-raj-babbars-road-show-in-lucknow/