Home India City News महापौर बंगला देकर फडणवीस ने बचाई सरकार : नारायण राणे

महापौर बंगला देकर फडणवीस ने बचाई सरकार : नारायण राणे

0
महापौर बंगला देकर फडणवीस ने बचाई सरकार : नारायण राणे
shiv sena and bjp struck a deal over bal thackeray memorial, alleges narayan Rane
shiv sena and bjp struck a deal over bal thackeray memorial, alleges narayan Rane
shiv sena and bjp struck a deal over bal thackeray memorial, alleges narayan Rane

मुंबई। दादर स्थित ऐतिहासिक महापौर बंगला शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के स्मारक के लिए देकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सरकार बचाया है।

इस तरह का आरोप वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने मुख्यमंत्री पर लगाया है। नारायण राणे ने यह जानकारी पत्रकारों को गांधी भवन, मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद में दिया है।
राणे ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने इतनी महत्वपूर्ण घोषणा करने से पहले कैबिनेट की मंजूरी तक नहीं ली। न तो इस बारे में मनपा की तरफ से कोई प्रस्ताव पेश किया गया था, इसके बावजूद मेयर बंगले में स्मारक बनाने की घोषणा कर दी गई।

उन्होंने कहा कि मेयर बंगला हेरिटेज इमारत है। सीआरजेड के तहत आने वाले इस बंगले में कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। राणे ने सवाल उठाया कि वहां किस तरह का स्मारक बनेगा?
राणे ने कहा कि कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव में एक तरह जहां मुख्यमंत्री बाघ के मुंह में हाथ डालने का दावा कर रहे थे, वहीं शिवसेना भाजपा को तड़ीपार करने की बात कर रही थी। अब स्मारक की जगह मिलने पर उद्धव ठाकरे सरकार का आभार प्रकट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी से चर्चा कर स्मारक की जगह तय की जानी चाहिए थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए मेयर बंगला स्मारक बनाने के लिए दे दिया।

राणे ने कहा कि फडऩवीस ने मुख्यमंत्री पद का अपमान किया है। राणे ने कहा कि वह खुद चाहते हैं कि बालासाहेब का भव्य स्मारक दादर में ही बनना चाहिए। इसके लिए दादर में ही बहुत सी जगह उपलब्ध है, लेकिन शिवसेना की मंशा कुछ और ही है।