Home Breaking सपा में बड़ा फेरबदल, शिवपाल यादव बने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

सपा में बड़ा फेरबदल, शिवपाल यादव बने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

0
सपा में बड़ा फेरबदल, शिवपाल यादव बने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष
Shivpal Yadav appointed as new sp up chief in place of Akhilesh yadav
Shivpal Yadav appointed as new sp up chief in place of Akhilesh yadav
Shivpal Yadav appointed as new sp up chief in place of Akhilesh yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में बड़ा फेरबदल हो गया है। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने छोटे भाई और सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। अभी तक यह दायित्व मुख्यमंत्री अखिलेश के पास था।

सपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो रामगोपाल यादव ने इस सम्बंध में एक पत्र भी जारी किया है। मंगलवार शाम जारी इस पत्र में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा शिवपाल यादव को सपा के उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष अभी तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही थे। इसी के चलते पिछले दिनों उन्होंने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय को इन्कार कर दिया था। दोनों दलों के विलय की घोषणा शिवपाल सिंह यादव ने ही की थी।

इस घटना के बाद चाचा और भतीजे में कई दिनों तक तनीतना का माहौल रहा। आज हुए बदलाव को देखते हुए राजधानी में चर्चा है कि मुलायम परिवार का विवाद अभी थमा नहीं है।

दरअसल मंगलवार को ही मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को मुख्य सचिव के पद से हटा कर राहुल भटनागर को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बना दिया। दीपक सिंघल कैबिनेट मंत्री शिवपाल के करीबी माने जाते हैं।