Home Entertainment Bollywood फिल्म बाबरी मस्जिद का शिवपाल यादव ने किया शुभारम्भ

फिल्म बाबरी मस्जिद का शिवपाल यादव ने किया शुभारम्भ

0
फिल्म बाबरी मस्जिद का शिवपाल यादव ने किया शुभारम्भ
Shivpal Yadav auspicious a film of Babri Masjid
Shivpal Yadav auspicious a film of Babri Masjid
Shivpal Yadav auspicious a film of Babri Masjid

इटावा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इटावा जिले में एक क्ल्ब के परिसर में फिल्म बाबरी मस्जिद का शुभारम्भ किया। यह फिल्म मां कैला देवी फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य समाज में आपसी भाई-चारा व सदभावना को बढावा देना है। प्रदेश सरकार द्वारा फिल्म व पर्यटन को काफी बढावा दिया गया है।

इसमें प्रदेश सरकार द्वारा नई फिल्म नीति लागू कर प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया है। इससे अभिनय के क्षेत्र में जुड़े बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा देश व प्रदेश के वासी यहां की संस्कृति, सभ्यता तथा पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक से अधिक जान सकेंगे।

बता दें कि फिल्म बाबरी मस्जिद में मुख्य भूमिका में खिशारी लाल यादव व काजल रागवानी निभा रहे है। इसके अतिरिक्त त्रिषा खान, अवधेश मिश्रा, अनारा गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, रितु पाण्डेय व केके गोस्वामी भी अभिनय कर रहें हैं। फिल्म के निर्देशक देवेन्द्र पाण्डेय, और निर्माता धीरेन्द्र चौबे हैं।