Home Headlines पूर्व राजपरिवार ने उठाई राजाओं के राजा की पालकी, पीछे चल पडा शहर

पूर्व राजपरिवार ने उठाई राजाओं के राजा की पालकी, पीछे चल पडा शहर

0
पूर्व राजपरिवार ने उठाई राजाओं के राजा की पालकी, पीछे चल पडा शहर
raghuveersimgh dewada pick the palki of bhagwan pamdmnabh on his shoulder in sirohi
raghuveersimgh dewada pick the palki of bhagwan pamdmnabh on his shoulder in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले भर में शनिवार को देवझूलनी एकादशी के दिन रेवाडियां निकाली गई। तालाबों के निकट जाकर रेवाडियों में शामिल पालकियों में विराजमान देवताओं को स्नान करवाया गया फिर पूजा के बाद शयन करवाया गया।

जिला मुख्यालय में सिरोही की सिरणवा पहाडियों पर स्थित सिरोही किले के निकट स्थित पद्मनाभ मंदिर में सिरोही के पूर्व राजघराने के रघुवीरसिंह देवडा ने ठाकुर जी की पूजा के बाद पालकी उठाई। यह पालकी आगे निकली तो रास्ते में शहर के अन्य मंदिरों से विभिन्न जातियों और समुदायों की पालिकयां इनके पीछे-पीछे चल पडी।

sirohians gethered on the bank of lakherao pond in sirohi to worship god sited in palkies

शहर के सुभाष उद्यान स्थित लाखेराव तालाब के किनारे पर भारी भीड के साथ यह पालकियां पहुंची। तालाब की पाल पर पालकियों को रखा गया। इनमें विराजमान भगवानों की पूजा के बाद शहरवासियों ने बारी-बारी से सभी भगवानों के दर्शन करके भोग लगाया। बाद में पालकियां मंदिरों में लौट गईं।