Home Breaking कोलकाता : बस्ती में आग लगने से छह झोपड़ियां जलकर राख

कोलकाता : बस्ती में आग लगने से छह झोपड़ियां जलकर राख

0
कोलकाता : बस्ती में आग लगने से छह झोपड़ियां जलकर राख
six huts gutted in kolkata slum fire
six huts gutted in kolkata slum fire
six huts gutted in kolkata slum fire

कोलकाता। बाईपास के समीप प्रगति मैदान इलाके की एक बस्ती में मध्य रात (शुक्रवार) भयावह आग लगने से वहां की छह झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

घटना की खबर पाकर दमकल के 4 इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की मध्य रात करीब डेढ बजे उत्कलपाड़ा स्थित उस बस्ती में आग लग गई जिसमें छह झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

इन झोपड़ियां के जल जाने से उनमें रहने वाले 30 लोग बेघर हो गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

बस्ती में रहनेवालों ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों द्वारा बस्ती में आग लगायी गई है। दमकल की ओ़र से प्रगति मैदान में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आग लगने के कारणों के पता लगाने के लिए फारेंसिक टीम के घटनास्थल का मुआयना करने की बात भी सामने आई है।

शुक्रवार की सुबह स्थानीय पार्षद ने घटनास्थल का जायजा लिया और बेघर लोगों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।