Home India City News नव वर्ष पर शिमला में फिर नहीं होगा हिमपात, मौसम शुष्क रहेगा

नव वर्ष पर शिमला में फिर नहीं होगा हिमपात, मौसम शुष्क रहेगा

0
नव वर्ष पर शिमला में फिर नहीं होगा हिमपात, मौसम शुष्क रहेगा
Snow will not be happen again in Shimla on New Year
Snow will not be happen again in Shimla on New Year
Snow will not be happen again in Shimla on New Year

शिमला। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी नव वर्ष पर राजधानी शिमला में पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फ का मजा नहीं ले सकेंगे।

मौसम विभाग द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष के मौके पर शिमला व अन्य पर्यटक स्थलों कुफरी, मनाली और डल्हौजी में मौसम शूष्क रहेगा और हिमपात नहीं होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर व 1 जनवरी को इन शहरों में दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि 3 जनवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 जनवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

इससे पहले क्रिसमस के दिन हिमपात न होने से शिमला में जुटे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी है। मजेदार बात यह है कि शिमला में दिसंबर माह में दो बार हिमपात हो चुका है।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में शिमला में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हिमपात हुआ था। इससे पूर्व वर्ष 1990, 1995, 2000 और 2002 में साल के अंतिम दिन शहर में हिमपात हुआ था। राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों शिमला, मनाली, चायल, डल्हौजी, कुफरी, नारकण्डा और कुल्लू में नव वर्ष पर हिमपात की चाह में बड़ी तादाद में पर्यटक उमड़ते हैं।
इस बीच राजधानी शिमला व अन्य स्थानों में आज सुबह भी दिन की शुरूआत खिली धूप से हुई। पिछले कुछ दिनों से लगातार खिल रही धूप से यहां मौसम सुहावना हो गया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

शिमला में आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।