Home Entertainment सोनाक्षी मुझसे बड़ी अभिनेत्री : सोनम कपूर

सोनाक्षी मुझसे बड़ी अभिनेत्री : सोनम कपूर

0

sonakshi sinha is big star in compare to me,  says sonam kapoor

मुंंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा उनसे बड़ी अभिनेत्री है। सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली प्रदर्शित होने जा रही है।

अरबाज खान निर्मित इस फिल्म में सोनम कपूर ने ठग का किरदार निभाया है जो शादी का झांसा देकर युवको को लूट लेती है। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद सोनाक्षी सिन्हा थी।

sonam kapoor hot

सोनम कपूर ने कहा कि सोनाक्षी बड़ी हीरोइन हैं। मेरे पास डेटस थीं उनके पास नहीं थी। इस फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट राजकुमार राव और पुलकित सम्राट जैसे नवोदित कलाकार है।

मैं नवोदित कलाकारों के साथ काम कर दबाव महसूस नही कर रही। मैं पहले भी ऎसा दबाव झेल चुकी हूं। यदि एक अभिनेता ये दबाव झेल सकता है तो मैं क्यों नहीं। मैं अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही मेहनती और समय की पाबंद हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here