Home India City News रजनीकांत की नायिका बनकर दबंग गर्ल सोनाक्षी खुश

रजनीकांत की नायिका बनकर दबंग गर्ल सोनाक्षी खुश

0
sonakshi sinha
sonakshi sinha says i am happy being introduced as rajinikanth’s heroine

चेन्नई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की नायिका बनकर बेहद खुश है।

सोनाक्षी सिन्हा तमिल फिल्म लिंगा से दक्षिण भारतीय फिल्मों मेंअपने करियर की शुरूआत करने जा रही है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट रजनीकांत है। सोनाक्षी रजनीकांत की नायिका बनकर खुश हैं।

sonakshi sinha says i am happy being introduced as rajinikanth's heroine

सोनाक्षी ने कहा कि मैं यहां एक नई अभिनेत्री हूं। मुझे यहां बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। मैं रजनीकांत की नायिका के रू प में पेश किए जाने से खुश हूं। उन्होंने कहा फिल्म लिंगा दो युगों में बंटी हुई है।

बताया जाता है कि सोनाक्षी फिल्म में 1940 के दशक की गांव की गोरी की भूमिका निभाएगी। वहीं अनुष्का शेट्टी रजनीकांत के साथ वर्तमान युग में जोड़ी जमाएगी। यह फिल्म 12 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here