Home Entertainment Bollywood अभिनेत्रियां भी समान वेतन की हकदार : सोनाक्षी

अभिनेत्रियां भी समान वेतन की हकदार : सोनाक्षी

0
अभिनेत्रियां भी समान वेतन की हकदार : सोनाक्षी
Sonakshi sinha wants equal pay for women in all professions
Sonakshi sinha wants equal pay for women in all professions
Sonakshi sinha wants equal pay for women in all professions

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल और जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अभिनेत्रियों को भी अभिनेताओं की तरह समान वेतन दिया जाना चाहिए।

सोनाक्षी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही हर क्षेत्र में महिलाओं को समान वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, आजकल की महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर काफी मुखर हैं और मैं सिर्फ फिल्म उद्योग में ही बदलाव नहीं चाहती, बल्कि खेल या व्यापार या किसी भी अन्य पेशे में महिलाओं के लिए समान वेतन चाहती हूं।

सोनाक्षी ने कहा मेरा मानना है कि यह अंतर जल्द पूरा होगा। वेतन प्रतिभा और काम के हिसाब दिया जाना चाहिए। चाहे आप पुरुष हैं या महिला। फिल्म उद्योग में मुझे महिलाओं के वेतन में असमानता देखने को मिलती है। महिला सशक्तीकरण के लिए इस सुधार की बहुत जरूरत है।

इन दिनों लोग अधिक जागरूक हैं और मुझे लगता है कि जो महिलाएं सशक्तीकरण के लिए खड़ी हैं, उन्हें उमीद है, महिलाओं को बहुत जल्द हर पहलू में बराबरी मिलेगी।