Home Entertainment Bollywood टीवी में फिर काम करेंगी सोनाली बेन्द्रे

टीवी में फिर काम करेंगी सोनाली बेन्द्रे

0
टीवी में फिर काम करेंगी सोनाली बेन्द्रे
Sonali Bendre to enter TV serial jaana na dil se door?
Sonali Bendre to enter TV serial  jaana na dil se door?
Sonali Bendre to enter TV serial jaana na dil se door?

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे फिर से टीवी में काम करने जा रही हैं। बॉलीवुड सितारे इन दिनों टीवी पर काम करना अपनी शान समझते हैं।

सोनाली बेन्द्रे ने टीवी शोज में जज की भूमिका निभाई है। इसके अलावा सोनाली सीरियल अजीब दास्तां है ये में काम कर चुकी है। सोनाली अब फिर से टीवी पर काम करने जा रही है।

सोनाली स्टार प्लस के शो ‘जाना ना दिल से दूर’ में नजर आएंगी। बताया जाता है कि शो में सोनाली, शशांक व्यास की मां के किरदार में दिखेंगी।

शशांक की एंट्री शो में जल्द होने वाली है और उनके मां के रोल के लिए प्रोड्यूसर्स को किसी की तलाश है। फिलहाल सोनाली को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है। अभी उनके रिप्लाई का इंतजार है।