Home Delhi सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने समर्थक 10 जनपथ पहुंचे

सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने समर्थक 10 जनपथ पहुंचे

0
सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने समर्थक 10 जनपथ पहुंचे
Sonia Gandhi turns 71, congress leaders and workers throng residence
Sonia Gandhi turns 71, congress leaders and workers throng residence
Sonia Gandhi turns 71, congress leaders and workers throng residence

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 71वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए शनिवार को समर्थक भारी मात्रा में उनके निवास पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि करुणामयी, मेहनती, निस्वार्थ। शांत व शांतचित्त, फिर भी प्रतिष्ठित और मजबूत। सभी बाधाओं के खिलाफ सशक्तीकरण की मिसाल।

आगे लिखा गया कि एक मां, एक नेता, एक दोस्त। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे। उनके आवास पर संगीत और नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

पार्टी प्रमुख के निवास पर जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विपक्ष के राज्यसभा नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित शामिल थे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी ड्रम बजाते देखा गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और आरपीएन सिंह, और पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी, अंबिका सोनी और मोहन प्रकाश भी उपस्थित थे।

कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने सोनिया गांधी को सम्मानित करने के लिए इंडिया गेट से कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड तक तिरंगा मार्च निकाला।

सोनिया गांधी का जन्म स्टेफनो मायनो और माओला मायनो के यहां 1946 में इटली के विसेन्जा के पास एक गांव में हुआ था। विवाह से पहले उनका नाम सोनिया मायनो था।

सोनिया ने 1968 में राजीव गांधी से विवाह किया। भारतीय नागरिकता लेने के बाद वह अपनी सास व तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ दिल्ली में रहने लगीं। राजीव गांधी की हत्या के सात साल बाद 1998 में वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनीं। वह तब से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन हैं।