Home World Europe/America मेट्रो स्टेशन पर हमला अकबर जान दजालिलोव नामक हमलावर ने किया

मेट्रो स्टेशन पर हमला अकबर जान दजालिलोव नामक हमलावर ने किया

0
मेट्रो स्टेशन पर हमला अकबर जान दजालिलोव नामक हमलावर ने किया
St Petersburg metro station blast : kyrgyzstan suspect named akbarzhon jalilov
St Petersburg metro station blast : kyrgyzstan suspect named akbarzhon jalilov
St Petersburg metro station blast : kyrgyzstan suspect named akbarzhon jalilov

मॉस्को। रूस की जांच समिति ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में स्टेशन पर अकबर जान दजालिलोव नामक युवक ने हमला किया और दूसरा बम भी उसी ने रखा था जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

जांच समिति ने एक बयान में कहा कि जांच में सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में विस्फोट करने वाले व्यक्ति की पहचान हुई है। यह हमलावर अकबर जान दजालिलोव था। इस हमले मेें 14 लोग मारे गए थे।

इससे पहले जांच अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि यह स्थापित हो गया है कि विस्फोटक डिवाइस को शायद उसी व्यक्ति ने सक्रिय किया, जिसके शरीर के अवशेष मेट्रो के तीसरे डिब्बे में मिले।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या इस संदिग्ध आत्मघाती हमलावर को भी मारे गए लोगों में गिना गया है या नहीं।

उधर, किर्गिस्तान में सुरक्षा सेवाओं के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में हमला करने वाला आत्मघाती हमलावर किर्गिस्तान का नागरिक अकबर जान दजालिलोव था। उसका जन्म वर्ष 1995 में हुआ था।

उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि उसने रूसी नागरिकता हासिल की थी। रूस की जांच समिति ने कहा कि वह सोमवार दोपहर हुए हमले की जांच ‘आतंकी कृत्यÓ के मामले के तौर पर कर रही है और वह इस विस्फोट के सभी संभा​वित कारणों की जांच करेगी।

हमले की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली। यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब हाल में इस्लामिक स्टेट ने सीरिया में जेहादियों के खिलाफ रूसी सैन्य हस्तक्षेप का बदला लेने के लिए उस पर हमले करने का ऐलान किया था।
रूस की एफएसबी खुफिया सेवा के अनुसार 2900 रूसी समेत पूर्व सोवियत देशों के कम से कम 7000 नागरिक इराक एवं सीरिया में जिहादी समूहों में शामिल हुए है।