Home Breaking दिल्ली से कोलकाता फिर रांची तक धोनी का पीछा करती रही ये लडकी

दिल्ली से कोलकाता फिर रांची तक धोनी का पीछा करती रही ये लडकी

0
दिल्ली से कोलकाता फिर रांची तक धोनी का पीछा करती रही ये लडकी
stalker fangirl followed Dhoni from Delhi to Kolkata and than Blocked His Hummer At Ranchi airport to make a demand
stalker fangirl followed Dhoni from Delhi to Kolkata and than Blocked His Hummer At Ranchi airport to make a demand
stalker fangirl followed Dhoni from Delhi to Kolkata and than Blocked His Hummer At Ranchi airport to make a demand

रांची। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंहधोनी के फैन्स की कहानियों में एक और कहानी तब जुड़ गयी, जब मंगलवार को धोनी कोलकाता से विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके फैन्स ने उनका स्वागत किया और उन्हें घेर लिया। लेकिन इस दौरान धोनी फैन्स से बचते नजर आये। धोनी ने किसी के साथ फोटो नहीं खिंचवाई और न ही सेल्फी ली। इसके बाद वह अपने हमर की ओर बढ़े और गाड़ी में बैठ गये।

इस दौरान एयरपोर्ट से धोनी की एक फैन भागते हुए हमर के आगे आयी और खड़ी हो गयी। वह माही-माही चिल्ला रही थी। इसके बाद भी धोनी ने हमर बंद नहीं किया। लेकिन लड़की के उतावलेपन को देखकर मजबूरन धोनी को गाड़ी रोकनी पड़ी।

धोनी गाड़ी से उतरे और लड़की को सामने से हटने का आग्रह किया। धोनी की ओर से बार-बार आग्रह करने के बाद वह गाड़ी के सामने से हट गयी। इसके बाद ड्राइविंग सीट पर बैठकर धोनी घर के लिए निकले।

लड़की धोनी की इतनी बड़ी फैन है कि वह धोनी के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए नयी दिल्ली से कोलकाता गयी थी और फिर कोलकाता से उसी फ्लाईट में धोनी का पीछा करते हुए रांची आयी जिसमें धोनी सफर कर रहे थे। हालांकि उसने फ्लाईट में भी धोनी से मिलने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

अंत में उसने यह कदम उठाया। इसमें भी वह नाकाम रहीं। लड़की कहां की रहने वाली है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि धोनी विजय हजारे ट्राफी में झारखंड टीम की कमान संभालते हुए 21 फरवरी को अपने टीम के साथ हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस से कोलकाता गये थे और आज वह लौटे। तीसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड का मुकाबला 14 मार्च को विदर्भ के साथ होना है।