Home Latest news इतिहास से रू-ब-रू करवाते यह खास ‘स्टैचू’

इतिहास से रू-ब-रू करवाते यह खास ‘स्टैचू’

0
इतिहास से रू-ब-रू करवाते यह खास ‘स्टैचू’

देश, शहर या फिर किसी काल की सभ्यता की पहचान होती है मुर्तियां। या फिर यह कहा जाए कि किसी मूर्ति के बनवाने का कारण भी यही होता है कि आने वाले पीढ़ियां इतिहास से जुड़ सकें। तो चलिए आज हम भी विश्वभर कि कुछ भव्य मूर्तियों कि सैर कर आते है। जो आज भी अपने साथ, अतित के रहस्यम और रोचक पलों को खुद में समेटे हुए है।

वैसे शाब्दिक अर्थ में रॉक स्टैचू का मतलब होता है एक बहुत बड़ी चट्टान या पहाड़ी को काटकर उसे एक मूर्ति का आकर देना। रॉक स्टैचू बनाने की परम्परा इस धरती पर सदियों से विधमान रही है।

ग्रेट स्फिंक्स-गीजा का रहस्य और रोमांच

‘ग्रेट स्फिंक्स’ विश्व की सबसे प्राचीन और विशाल मूर्तियों में से एक है। यह हजारों साल से बड़ा रहस्य है और आर्कियोलॉजी में भी बहस का गंभीर मुद्दा बनी हुई है। इसे ग्रीक के पौराणिक काल के एक जानवर का नाम दिया गया है। 2000 साल पूर्व ग्रीक के क्लासिकल युग की मूर्ति को लेकर तरह-तरह के धारणाएं पेश की जाती रही हैं। बहुत से पुरातत्वविदों का मानना है कि फेरो सम्राटों के शासनकाल में ‘द ग्रेट स्फिंक्स’ तैयार की गई थी। जबकि कुछ का मानना है कि यह ग्रीक राजवंश की चौथी पीढ़ी के कार्यकाल के दौरान तैयार की गई। कुछ अन्य शोधकर्ताओं का मानना है कि गीजा में ‘स्फिंक्स’ का निर्माण ग्रेट पिरामिड के साथ हुआ। मिस्र की खोई हुई सभ्यता की यह मूर्ति आज रहस्य और रोमांच समेटे हुए है।

चीन में भगवान भगवान बुद्ध की विशाल मूर्ति

चीन के लेशान में पत्थर पर बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति 233 फीट (71 मीटर) ऊंची है। यह मूर्ति शिजुओ की पहाड़ी पर आठवीं शताब्दी में तैयार की गई थी। ऐसा लगता है, जैसे यह मूर्ति तीन नदियों को देख रही है। इसका चेहरा माउंट एमेई की तरफ है। माउंट एमेई बौद्धों का पवित्र धार्मिक स्थल है। इसके निर्माण के समय यहां एक 13 मंजिला स्ट्रक्चर लकडिय़ों से बनाया गया था। इसे सोने से मढ़ा गया था। युआन राजवंश के कार्यकाल में मंगोल आक्रमणकारियों ने इसे नष्ट कर दिया था। जबकि वहीं चीन में येलो रिवर के किनारे एक कैनियन में बिंगलिंग टेम्पल है। इस टेम्पल में 600 से अधिक रॉक स्टैचू है जो की 1000 सालो के दरमियान तैयार किए गए थे। विशालकाय मैत्रेय बुद्ध उनमे से सबसे बड़ी है, इसकी ऊँचाई 100 फीट है। यहां पर केवल गर्मियों के मौसम में नाव से पहुंचा जा सकता है।

रोमानिया का इतिहास समेंटे स्टैचू ऑफ डेसेबालस

रोमानिया के ओर्सोवा में यह मूर्ति 131 फीट (40 मीटर) ऊंची डेन्यूब नदी के किनारे बनाई गई। यह यूरोप की सबसे ऊंची रॉक स्टैचू है। यह रियो डि जनेरिया की क्राइस्ट द रिडीमर से 26 फीट ऊंची है। रोमानिया के राजा डेसेबालस की स्टैचू का निर्माण 1994 से शुरू हुआ और 2004 में पूरा हुआ। रोमानिया का यह राजा डैसियन जनजाति का था। उसने 85 AD में सत्ता संभाली थी। डेसेबालस ने अपने जीवन में रोम की सेनाओं को तीन बार पराजित किया था, लेकिन 105 AD में उसे हार का सामना करना पड़ा। अंतत: उसने आत्महत्या कर ली और डैसिया का राज्य रोमन साम्राज्य का एक प्रांत बन गया।

अमेरिकी राष्ट्रपतियों की छवि उकेरे हुए माउंट रुश्मोरे

हालंकि माउंट रुश्मोरे ज्यादा पुरानी तो नहीं है परन्तु इसके आकर को देखते हुए यह लिस्ट इसके बिना अधूरी है। माउंट रुश्मोरे का निर्माण 1927 में शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में 14 साल लगे थे। पहले चरण में यहां डायनामाइट से काफी चट्टानें हटाई गई थी। फिर 400 कुशल कारीगरों ने 14 साल की मेहनत से इसे तैयार किया था। इसमें अमेरिका के चार राष्ट्रपतियों जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रूजवेल्ट, और अब्राहम लिंकन की छवियों को उकेरा गया है।

अन्य विशाल मुर्तियां

स्टैचू ऑफ शापर प्रथम : यह दूसरे सैसानियन राजा शापर प्रथम की मूर्ति है। शापर ने 240 AD से 272 AD तक शासन किया। वह स्वतंत्र और कड़ा प्रशासक था। उसकी 21 फीट (6.7 मी.) ऊंची स्टैचू शापूर गुफा में तैयार की गई थी। यह स्थान प्रचीन शहर बिसापुर से नजदीक है। 14 वीं शताब्दी के बाद इसे भूकंप से नुकसान पहुंचा था। इसका एक हाथ और पैर नहीं है फिर भी इसे काफी संभाल कर रखा गया है।
तीर्थंकर मूर्तियां : पूरे भारत में प्राचीन जैन टेम्पल और गुफामंदिरों में तीर्थंकरों की सुंदर मूर्तियां मिलती हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक पहाड़ी की चट्टान पर 100 से अधिक तीर्थंकर मूर्तियां बनी हैं। केवल सिर ही दिखाई देते हैं। आकार की दृष्टि से आदिनाथ (ऋषभदेव) की मूर्ति 57 फीट (17 मीटर) ऊंची है। माना जाता है कि इन मूर्तियों का निर्माण 7 वीं शताब्दी से 15 वीं शताब्दी के बीच कराया गया।
अवुकाना बुद्ध प्रतिमा : श्रीलंका में इस 40 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण 5 वि शताब्दी में किया गया था। इसका निर्माण एक ही ग्रेनाइट की चट्टान से किया गया है लेकिन पैरो में कमल का फूल अलग से बना कर लगाया गया है।
दा अप्पेन्निने कोलोसस : इसका निर्माण विला मेडिसी के बगीचो में 1579 में किया गया था। इटली के फ्लोरेंस में बनी इस मुर्ति का निर्माण Giambologna ने मालकिन की सनक को पूरा करने के लिए किया था। इस मूर्ति की खासियत यह है की इसके अंदर कई फाउंटेन और ओर्केस्ट्रा के लिए एक छोटा सा कक्ष भी है।
ल्यूसर्न का मरा हुआ शेर: स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में इस प्रतिमा का निर्माण 1792 की फ्रेंच क्रांति में हुए एक नरसंहार में मारे गए स्विस गार्ड्स के सम्मान में किया गया था। 33 फीट लम्बी और 20 फीट चौड़ी इस प्रतिमा को एक बेकार पड़ी बलुआ पत्थर की खदान की दीवार पर उकेरा गया था। इसका निर्माण एक स्विस गार्ड Karl Pfyffer von Altishofen ने किया था जो की छूटी पर होने के कारण उस नरसंहार में बच गए थे। इसका निर्माण 1818 में शुरू हुआ और 1821 में पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें :-