Home Sports Cricket पुणे के कोच बने फ्लेमिंग, धोनी का फिर से मिलेगा साथ

पुणे के कोच बने फ्लेमिंग, धोनी का फिर से मिलेगा साथ

0
पुणे के कोच बने फ्लेमिंग, धोनी का फिर से मिलेगा साथ
Stephen Fleming named pune coach, to work with Dhoni again
Stephen Fleming named pune coach, to work with Dhoni again
Stephen Fleming named pune coach, to work with Dhoni again

नई दिल्ली। पुणे फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस वर्ष होने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस दौरान फ्लेमिंग को भारतीय सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर साथ मिलेगा।

आरपी-संजीव गोयंका समूह के अध्यक्ष और टीम मालिक संजीव गोयंका ने सोमवार को कहा कि मैं मुख्य कोच के रुप में स्टीफन फ्लेमिंग का स्वागत करता हूं। धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी ने सीएसके को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाने के अलावा दो चैंपियंस लीग खिताब भी दिलाए है।
उन्होंने आगे कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ी के रुप में काफी सफल रहा है। मुझे उसकी नेतृत्व क्षमता पर काफी भरोसा है और उसके टीम में कोच के रूप में होने से टीम को फायदा मिलेगा।
पुणे टीम से पहले धोनी आईपीएल में निलंबित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान थे और उस टीम के मुख्य कोच फ्लेमिंग थे । इन दोनों ने सीएसके के लिए सबसे लंबी सफल साझेदारी की थी। इससे पहले पुणे ने पिछले वर्ष दिसंबर महिने में ड्राफ्ट के जरिए धोनी को अपनी टीम में शामिल किया था।