Home Goa RSS से बाहर हुए वेलिंगकर ने बनाया भारतीय भाषा सुरक्षा मंच

RSS से बाहर हुए वेलिंगकर ने बनाया भारतीय भाषा सुरक्षा मंच

0
RSS से बाहर हुए वेलिंगकर ने बनाया भारतीय भाषा सुरक्षा मंच
subhash velingkar backed outfit launches new political party
subhash velingkar backed outfit launches new political party
subhash velingkar backed outfit launches new political party

मुंबई। गोवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अलग होकर सुभाष वेलिंगकर ने भारतीय भाषा सुरक्षा मंच नामक नई पार्टी बनाई है। हाल ही में उन्हें संघ ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

एक पत्रकार परिषद का आयोजन करके सुभाष वेलिंगकर ने इस आशय की घोषणा की है। गौरतलब है कि गोवा में मराठी और कोकणी भाषा के अनुदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में फूट पड गई थी।

इस पर सुभाष वेलिंगकर ने मुखर विरोध किया तो उन्हें संघ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। रविवार को सुभाष वेलिंगकर ने एक पत्रकार परिषद का आयोजन करके अपनी नई पार्टी की घोषणा की और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर भी उन्होंने तंज कसा है।

सुभाष वेलिंगकर ने कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी शिवसेना से गठबंधन करके चुनाव लडेगी। सुभाष वेलिंगकर द्वारा बनाई गई पार्टी पर टिप्पणी करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने कहा है कि उन्हें अपने पीछे कितने लोग हैं, इसे देखकर पार्टी बनानी चाहिए।

यह भी पढें
राजनीति की खबरें पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/prashant-bhushan-yogendra-yadav-launches-new-political-party-swaraj-india/